लाडपुरा: कोटा में शराब व्यवसायी को बेहोश होने तक पीटा, जान बचाकर दौड़ने पर सड़क पर गिरा, हाथ-पैर में गंभीर चोटें, CCTV सामने आया
Ladpura, Kota | Aug 14, 2026 कोटा में शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा पर 6 से 7 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए व्यवसायी जान बचाकर भागा, लेकिन दौड़ते समय वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।