बरसात के बीच 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आईं दो भैंसों की, मौके पर हुई मौत
हरदोई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के फरदापुर गांव में बरसात के दौरान बिजली की 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से किसान की दो भैंसों की मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों भैंसें घर के पास घास चर रही थीं। इसी दौरान बारिश के कारण बिजली की लाइन से करंट उतरने की आशंका है, जिसकी चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद किसान परिवार में हड़कंप मच गया। छोटक्के और रामदेवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भैंसें घर के पास घास खा रही थीं, तभी हादसा हुआ।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बारिश के दौरान जर्जर या जमीन के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइनों की जांच कराकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।
घटना में पशुओं की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग भी की जा रही है।
City News 24 Live
जनता की बुलंद आवाज
Hardoi, Hardoi | Aug 17, 2026