बख्शी का तालाब: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल 35 वर्षीय शकुंतला की इलाज के दौरान मौत हो गई। डिंगुरपुर निवासी शकुंतला पत्नी विजय कुमार को तीन अगस्त को गाजीपुर गांव के कुछ लोगों ने पीटा था। परिजनों के मुताबिक, घायल महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मेडिकल कराने या कार्रवाई करने में लापरवाही बरती।