धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
मांधना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना (3699) में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
समारोह में सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को सरपंच पंचपाल शर्मा द्वारा अपने निजी कोष से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आस्था को 50 हजार, द्वितीय मनप्रीत शर्मा को 30 हजार तथा तृतीय खुशी को 20 हजार रुपए दिए गए।
कक्षा 10वीं में प्रथम प्रिया को 50 हजार, द्वितीय चंचल को 30 हजार तथा तृतीय रितिका शर्मा को 20 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं कक्षा 8वीं के टॉपर अरुण शर्मा और कक्षा 5वीं के टॉपर सानिध्य शर्मा को 11-11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में एसएमसी अध्यक्ष चमेली देवी, बीडीसी सदस्य अंजना शर्मा, मुख्य अतिथि जे.आर. शर्मा, विशेष अतिथि पंचपाल शर्मा, प्राचार्या डॉ. अंजली सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या डॉ. अंजली सिंह एवं समस्त स्टाफ का भरपूर योगदान रहा।
विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सरपंच पंचपाल शर्मा की पहल की सराहना की। इस तरह की प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।