प्रतापपुर: हेठदोहर के जोलहतेतेरिया गांव से तीन नाबालिग लापता, कोई सुराग नहीं मिला
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड की घोरीघाट पंचायत अंतर्गत हेठदोहर के जोलहतेतेरिया गांव से रविवार शाम करीब 4 बजे तीन नाबालिग लड़कों के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजन चिंतित हैं।लापता लड़कों की पहचान अभय कुमार ठाकुर (15 वर्ष), पिता अरविंद ठाकुर, ग्राम सलैया, थाना जोरी; प्रकाश क