पटियाली: सिढपुरा पुलिस ने भीकपुर से जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹12,900 की नकदी बरामद
पटियाली। सिढपुरा थाना सिढपुरा पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम भीकपुर में पीपल के पेड़ के नीचे जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4,900 रुपये और मालफड़ से 8,000 रुपये समेत कुल 12,900 रुपये तथा 52 पत्तों की ताश बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम में कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।