चायल: नेवादा में हर घर तिरंगा अभियान में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, संदीप मिश्रा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड नेवादा में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेवादा ब्लॉक परिसर से निकली इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने की, जबकि यात्रा का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल ने किया।