बांसवाड़ा: टीबी मरीजों के परिजनों की होगी स्क्रीनिंग, जरूरत पर एक्सरे; स्वास्थ्य विभाग को मिले अहम निर्देश
बांसवाड़ा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह यादव ने टीबी मरीजों के परिवारजनों और नजदीकी संपर्क में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने तथा आवश्यकता होने पर एक्सरे जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर टीबी की पहचान और उपचार से संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलेगी।