👵👴💐 पीढ़ियों का सुंदर संगम—अनुभव से जुड़े बच्चे, सम्मान से मुस्कुराए वरिष्ठजन
◆ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में बुनियाद केंद्र में अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित।
🤝 वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान
🎂 जिला पदाधिकारी ने वरिष्ठजनों एवं बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां
💌 बच्चों ने संदेश, चित्र एवं हस्तनिर्मित कार्ड किए भेंट
🩺 स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श के साथ वित्तीय साक्षरता व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता
➤ संदेश—हमारे वरिष्ठजन अनुभव, ज्ञान और संस्कार की अमूल्य धरोहर हैं; उनका सम्मान और देखभाल हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
#अंतरराष्ट्रीयवृद्धजनदिवस #वृद्धजनोंकासम्मान
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 1, 2026