घाटमपुर: नवेली पावर प्लांट में बोनस कटौती को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश
घाटमपुर में स्थित नवेली पॉवर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों की नाराजगी सामने आई है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी तनख्वाह से बोनस की राशि काटी जा रही है, जिसके विरोध में कर्मचारी लगातार आवाज उठा रहे हैं।कर्मचारियों का कहना है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन बोनस कटौती से उनकी आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।