सलोन: डीह पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
15:8:2026 को 5:20 शाम को डीह पुलिस ने सुनील पटेल निवासी गाँव फागूपुर थाना डीह के रहने वाले वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की अभियुक्त दुष्कर्म के मामले में वांछित और फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।