धौलपुर: स्वाधीनता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजे देशभक्ति के तराने, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में धूमधाम, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद पुलिस जवानों की ओर से कलेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह के दौरान राज्यपाल के संदेश का वाचन कर उपस्थित लोगों को सुनाया गया। कार्यक्रम में विभि