आरा: मैनपुरा में छात्र की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद
Arrah, Bhojpur | Sep 28, 2026 धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा काली मंदिर के पास एक छात्र की गोली मारकर हत्या करने की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव के निवासी मोनू सिंह और सूर्या सिंह है। जबकि तीसरा आरोपी थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव के निवासी अंकुर कुमार है।