श्रीनगर: गेरुआ घाट पुल के नीचे सौरा नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी
कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत स्थित गेरुआ घाट पुल के नीचे रविवार के आठ बजे सुबह सौरा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी कसबा थाना को दी गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।