संवाददाता — सुशील दिवाकर, मेड़ता सिटी, नागौर
निर्माणाधीन स्टेडियम का चेयरमैन कंचन देवी सांखला ने किया अवलोकन
निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
मेड़ता सिटी। मेड़ता नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन कंचन देवी सांखला ने मंगलवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्माण की स्थिति, गुणवत्ता और कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
चेयरमैन कंचन देवी सांखला ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम शहर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर ल
Merta, Nagaur | Sep 29, 2026