नानपारा: रिसिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन, लगाए गए स्टॉल और बीपी-शुगर की हुई जांच
बहराइच के रिसिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में शिविर लगा। इसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल मुख्य अतिथि और खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने विभिन्न विभागों के स्टालों का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर बीपी और शुगर की जांच हुई, साथ ही दवाएं भी बांटी गई। जायसवाल और भारतीय ने भी अपनी जांच कराई।