चंदौसी: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
चंदौसी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी युवक पिंटू को शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी आरोपी के साथ बरामद किया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को किशोरी के साथ पकड़ लिया