टीकमगढ़: अतिथि शिक्षक ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के आठ लोगों को किया घायल, 108 से पहुंचे जिला अस्पताल
शाहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रिछारी गांव में मारपीट का मामला सामने आया है घायल मानसिंह ने बताया कि गांव के स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम चल रहा था तभी एक अतिथि शिक्षक द्वारा उनके बच्चे के साथ मारपीट की गई है बच्चा स्कूल में प्रसाद लेने गया हुआ था थोड़ी ही देर में शिक्षक ने घर जाकर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी सभी घायल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे।