चूरू: होटल संचालक से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करने की मांग, SP ऑफिस के आगे किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Oct 9, 2026 चूरू के नेशनल हाइवे 52 पर स्थित एक होटल संचालक से कथित मारपीट का मामला सामने आया है जहाँ पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने रतननगर थाने के दो पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों क़ो निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कारवाई की मांग करते हुए एसपी ऑफिस के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.