फर्रुखाबाद: बारिश के कारण कमालगंज समेत 350 गांवों की बिजली ठप, लोग परेशान; रोजमर्रा के काम प्रभावित
कमालगंज व आसपास के लगभग 350 गांवों में शुक्रवार सुबह रिमझिम बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब छह बजे से बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।बिजली न होने से घरों में पानी की मोटर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। सुबह के समय बिजली गुल होने से लोग परेशान