झालरापाटन: झालरापाटन में युवक का शव मिला, वह मध्य प्रदेश के आगर जिले का निवासी था और होटलों पर काम करता था
झालरापाटन की झवरिया खाल के पास 40 साल के एक युवक का शव मिला है। युवक मध्य प्रदेश के आगर जिले के बड़ा गांव का रहने वाला संजय पुत्र गोपी लाल था। शहर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना अधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि झवरिया खाल के पास एक युवक का शव पड़ा है।