कैरो: कैरो के नए थाना प्रभारी रवि रंजन से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
कैरो थाना के 16वें नवनियुक्त थाना प्रभारी रविरंजन कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार शाम करीब 4 बजे कैरो प्रखंड भाजपा का एक शिष्टमंडल थाना पहुंचा। भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।