जसवंतनगर: नगर के बस स्टैंड चौराहे पास बिरियानी की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, दुकानदार नहीं दिखा पाए लाइसेंस
बिरयानी की दो दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह के नेतृत्व में टीम ने हैदर अली चिकन बिरयानी और मुरादाबादी हैदराबादी चिकन बिरयानी की दुकानों पर जांच की। इस दौरान दुकानदार खाद्य कारोबार से संबंधित लाइसेंस मौके पर नहीं दिखा सके। विभाग ने दोनों दुकानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा की कार्रवाई से हड़कंप मचा.