ब्रह्मपुर: गलत ऑपरेशन के आरोप में महिला की मौत, परिजनों ने ब्रह्मपुर चौरास्ता पर शव रखकर घंटों सड़क जाम की
ब्रह्मपुर चौरस्ता स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को अस्पताल के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण चौरस्ता पर घंटों यातायात बाधित रहा।