खंडवा: इंदिरा सागर बांध तिरंगे की रोशनी से जगमगाया, रात में दिखा देश के गौरव का अद्भुत नजारा
खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खंडवा जिले का इंदिरा सागर बांध देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बांध को तिरंगे की रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे रात के समय बांध का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दिया। पानी की लहरों के बीच तिरंगे की रोशनी ने पूरे दृश्य को देशभक्ति से भर दिया।