मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम करीब 5 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से सुमेरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय सरकारी स्कूल के ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार अगवानी की। भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लेपर्ड की प्रतिमा, पारंपरिक तलवार और ईष्टदेव की प्रतिमा भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पाली सांसद पी.पी. चौधरी और पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनकी अगवानी की। सुमेरपुर टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे हेलीकॉप्टर से जोधपुर के लिए रवाना हो गए। #sanchalnews #sanchalnewslive #BhajanlalSharma #SumerpurNews #sumerpurcity