बंदरा: बंदरा में स्वतंत्रता दिवस पर 21 भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराई गई, वासगीत पर्चा भी वितरित किया गया
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे 21 भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराया गया। अंचलाधिकारी अदिति राय ने 21 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरण किया। उन्होंने बताया कि अन्य बचे भूमिहीन परिवारों के लिए जमीन ढूंढा जा रहा है। जल्द ही प्रखंड मुख्यालय पर शिविर लगाकर वासगीत पर्चा वितरण किया जाएगा।