बंदरा: मतलुपुर स्थित प्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में व्यवस्था दुरुस्त, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के मतलुपुर स्थित प्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में रविवार शाम पांच बजे तक व्यवस्था दुरुस्त कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक पहलेजा घाट और सिमरिया गंगा घाट से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन के तीसरे सोमवारी की अवसर पर मतलुपुर पहुंचेगे। सोमवती की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।