चौरीचौरा: एसडीएम ने प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ की कार्रवाई, स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
चौरीचौरा क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंथेटिक मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के साथ ही सरकारी विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए एसडीएम चौरीचौरा रवि कुमार सिंह ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई और निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सिंथेटिक मांझा का निरीक्षण किया।