सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में उस्मानपुर के पुल के नजदीक ट्रक का टायर फटा
थाना जरीफनगर क्षेत्र में गुरुवार को उस्मानपुर के पुल के नजदीक सुबह लगभग 6:00 बजे एक दर्दनाक हादसा होते-होते बच गया। गाजियाबाद से किराना का सामान भरकर ले जा रहा ट्रक का अगला टायर फटने की वजह से अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया, गनीमत रही सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।