महोबा: महोबा के चुरबुरा गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Aug 15, 2026 ज्योराहा गांव निवासी सुम्मा कुशवाहा पहरा गांव स्थित पहाड़ पर डंफर चालक का कार्य करता है। वह डंफर खड़ा कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी चुरबुरा गांव के पास ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।