मखदुमपुर: उमता धरनई पुलिस ने अनाज की कालाबाजारी के आरोप में डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
प्रखंड के उमता गांव निवासी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर रामबालक पासवान को उमता धरनई थाना पुलिस ने अनाज की कथित कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार के दिन 5 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि रामबालक पासवान के विरुद्ध सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने के आरोप में पूर्व में प्राथमिकी दर्ज था।