गुन्नौर: कस्बा रजपुरा में हरियाली तीज की महफिल सजी, सावन के गीतों पर जमकर झूमीं महिलाएं
कस्बा रजपुरा स्थित रामलीला मैदान में शनिवार शाम करीब सात बजे हरियाली तीज उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान में तीज की उमंग और सावन की रंगत देखने को मिली।