कोटा में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चाकुओं से गोदा
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। संजय नगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आजम खान पर अय्यप्पा मंदिर के पास बदमाशों ने चाकू, गंडासा, पाइप और सरिया से हमला कर दिया। आजम को विज्ञान नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आजम छतरपुर रोड स्थित अय्यप्पा मंदिर के पास अपनी फोर व्हीलर के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक स्विफ्ट कार आई। कार से करीब 5-6 युवक उतरे और गाली-गलौज करते हुए आजम को कोटा छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
Ladpura, Kota | Oct 2, 2026