चांडिल अनुमंडल कार्यालय के बाहर रविवार की दोपहर करीब तीन बजे दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में नीमडीह के कुशपुतुल गांव निवासी सूरज गोप (19) गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरे बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने सूरज को एंबुलेंस से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. हादसे में उसके चेहरे और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं