नदबई: गांव झौरोल निवासी 52 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम सिंह का बीमारी के चलते निधन
नदबई के गांव झौरोल निवासी 52 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम सिंह का बीमारी के चलते जयपुर के बालाजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले करीब सात दिन से बीमार थे। विक्रम सिंह वर्ष 1993 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जनूथर में तैनात थे। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।