लोहरदगा: समाजसेवी राजेंद्र खत्री के निधन पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना।
लोहरदगा के समाजसेवी राजेंद्र खत्री के निधन के उपरांत शनिवार दोपहर 1 बजे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि राजेंद्र खत्री पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।