🚩 तुलसीदास जयंती का 45वां भव्य समारोह
कानपुर के तुलसी उपवन, मोतीझील में मानस संगम द्वारा तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर 45वां भव्य समारोह आयोजित किया गया। 🙏
इस विशेष आयोजन में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी मुख्य अतिथि एवं राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पुष्पांजलि, माल्यार्पण, संगीत अर्चना और काव्यांजलि के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 🚩
इस दौरान साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम में रामभक्ति, साहित्य और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी और सांसद रमेश अवस्थी जी ने कानपुर के शिवाला स्थित प्रयाग नारायण मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। 🔱🙏
📍 तुलसी उपवन, मोतीझील, कानपुर
🚩 जय श्री राम | हर हर महादेव 🔱
Kanpur, Kanpur Nagar | Aug 19, 2026