चकरनगर: लगातार बारिश से बाजरे की फसल खेतों में गिरी, किसानों की चिंता बढ़ी, तेज हवाओं के साथ बारिश जारी
चकरनगर क्षेत्र में करीब 38 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार हो रही बाजरे की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश नहीं थमी तो खेतों में पड़ी फसल सड़ सकती है।चकरनगर क्षेत्र में धान की खेती नहीं होती है, ऐसे में बाजरा किसानों की प्रमुख फसलों में शामिल है।