नासरीगंज: गांधी जयंती पर नासरीगंज में मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन, एसडीएम ने किया उद्घाटन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पंचायत नासरीगंज के तत्वावधान में मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। नगर स्थित हाईस्कूल के स्टेडियम में दोपहर चार बजे खेले जाने वाले मैच का उद्घाटन एसडीएम दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ ख