ब्यौहारी: कुछ घंटे पहले घर से निकला किशोर मिला, ब्यौहारी पुलिस ने परिजनों को सौंपा
ब्यौहारी थाना क्षेत्र से कुछ घंटे पहले घर से निकला किशोर लापता हो गया था। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने किशोर को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी सोमावर शाम 6 बजे सामने आई है।