गढ़वा: यादव महासभा की गढ़वा जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार समेत कई अहम निर्णय
Garhwa, Garhwa | Sep 28, 2026 प्रांतीय यादव महासभा जिला गढ़वा की आवश्यक जिला कार्यसमिति बैठक इंजीनियर श्यामदास सिंह यादव के चिनियां रोड, गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवचयनित जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील प्रसाद यादव ने की, जबकि मंच संचालन श्यामदेव यादव ने किया। कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित जिला कार्यसमिति की यह पहली बैठक थी। इसमें संगठन