करनाल आईजी अशोक कुमार पुलिस महानिरीक्षक, हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के बछेर स्टेडियम में डी0ए0वी0 स्कूल मधुबन में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे, जिससे समारोह की शोभा बड़ी वहीं श्रीमती गीतिका जाखड़ डी0एस0पी0, एच0पी0ए0 मधुबन करनाल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रही।
श्री अशोक कुमार भा0पु0से0 पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगे के आसमान में लहराते ही पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया और उपस्थ्ति सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एंव गौरव को अभिव्यक्त किया। इसके पश्चात विद्यालय के विधार्थियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। विधालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार जी ने अपने संबोधन में श्री अषोक कुमार भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल करनाल मुख्य अतिथि एवं स्कूल के अभिभावकों का स्वागत किया। उनके बाद डी.ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन के बच्चों द्वारा अगल-अलग देष भक्ति, भारतीय संस्कृति, समाजिक जागरूकता और वीरता की अदभुत झलक देखने को मिली।
श्री अषोक कुमार भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल करनाल ने इस कार्यक्रम के बाद सभी बच्चांे और उनके माता पिता का स्टेडियम में पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया और बच्चांे को खेल जगत व देष भक्ति, समाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी संदेष भी दिया।