झांसी: झांसी में सीओ ने सुकमा-डुकमा डैम मार्ग का किया निरीक्षण, 17 अगस्त को 5 हजार श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में होंगे शामिल
Jhansi, Jhansi | Aug 15, 2026 बबीना में 17 अगस्त को प्रस्तावित कांवड़ यात्रा की तैयारियों का शनिवार की दोपहर 4 बजे पुलिस और आयोजन समिति ने जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी बबीना प्रिया सिंह ने सुकमा-डुकमा डैम पहुंचकर कांवड़ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने डैम से बबीना तक लगभग आठ किलोमीटर लंबे मार्ग की स्थिति का आकलन किया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा संबंधी जानकारी ली।