🚨 300 फीट गहरी बोरिंग में गिरा मासूम, 7 घंटे की जंग के बाद सकुशल बाहर निकला! 🙏❤️
बिहार के गया जिले के फतेहपुर प्रखंड से राहत भरी खबर सामने आई है। 300 फीट गहरे बोरिंग में गिरे एक मासूम को देर रात चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
शाम करीब 7 बजे हादसा हुआ और रात 1:50 बजे एनडीआरएफ व बचाव दल ने अथक प्रयासों के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। जैसे ही मासूम बाहर आया, मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ राहत की सांस ली।
यह रेस्क्यू ऑपरेशन टीम की बहादुरी, धैर्य और समर्पण का शानदार उदाहरण है। ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि मासूम सुरक्षित है। 🙏
❤️ रेस्क्यू टीम को सलाम! इस बच्चे के स्वस्थ जीवन की कामना करें।
#Bihar #Gaya #RescueOperation #NDRF #BreakingNews #GoodNews #BorewellRescue #ViralNews
Amarpur, Banka | Jul 17, 2026