खानपुर: भीमसागर बाँध की जल संयंत्र योजना के रखरखाव कार्य के चलते कल खानपुर की संपूर्ण जलापूर्ति रहेगी बंद
भीमसागर बाँध के जल संयंत्र योजना के रखरखाव कार्य के चलते कल खानपुर कस्बे की संपूर्ण जलापूर्ति बंद रहेगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने आज शुक्रवार को शाम 4:30 बजे बताया कि खानपुर कस्बे में लगातार गंदे जल की समस्या के चलते जल योजना पर स्थापित फिल्टर वाल्ब को बदलकर स्वच्छ जलापूर्ति की जा सके इसीलिए कल 8 अगस्त शनिवार को पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी ।