नदबई: नदबई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 33 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
नदबई में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित उपखण्ड स्तरीय समारोह में एसडीएम सचिन यादव ने ध्वजारोहण किया और इससे पहले मार्चपास्ट की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने पीटी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।