Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

मसूरी में तिरंगे से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, विभाजन की पीड़ा को याद कर नम हुईं आंखें मसूरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मसूरी में राष्ट्रभक्ति और देश के विभाजन की पीड़ा को याद करने का भावुक संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कुलड़ी पुलिस चौकी पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद शहीद स्थल पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया, जहां दीप प्रज्वलित कर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। कुलड़ी में आयोजित तिरंगा वितरण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लोगों को तिरंगे वितरित करते हुए हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों और तिरंगे की मौजूदगी से राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का अभियान है। उन्होंने कहा कि मसूरी के अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास किया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा शहर तिरंगामय नजर आए। इसके बाद शहीद स्थल पर आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में माहौल पूरी तरह गंभीर और भावुक हो गया। दीप प्रज्वलित कर विभाजन के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने मौन रखकर उन परिवारों की पीड़ा को याद किया, जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान अपनों को खोया और विस्थापन का दर्द झेला। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय की याद दिलाता है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया, लेकिन आज की पीढ़ी को उस पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को देश के इतिहास से जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करता है। आज जरूरत है कि हम आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दें।भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि इतिहास से सीख लेकर ऐसा समाज बनाना होगा, जहां एकता, भाईचारा और राष्ट्रहित सर्वाेपरि हो। #cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand

Mussoorie, Dehradun | Aug 14, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

मसूरी में तिरंगे से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, विभाजन की पीड़ा को याद कर नम हुईं आंखें मसूरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मसूरी में राष्ट्रभक्ति और देश के विभाजन की पीड़ा को याद करने का भावुक संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कुलड़ी पुलिस चौकी पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद शहीद स्थल पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया, जहां दीप प्रज्वलित कर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। कुलड़ी में आयोजित तिरंगा वितरण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लोगों को तिरंगे वितरित करते हुए हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों और तिरंगे की मौजूदगी से राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का अभियान है। उन्होंने कहा कि मसूरी के अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास किया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा शहर तिरंगामय नजर आए। इसके बाद शहीद स्थल पर आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में माहौल पूरी तरह गंभीर और भावुक हो गया। दीप प्रज्वलित कर विभाजन के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने मौन रखकर उन परिवारों की पीड़ा को याद किया, जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान अपनों को खोया और विस्थापन का दर्द झेला। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय की याद दिलाता है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया, लेकिन आज की पीढ़ी को उस पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को देश के इतिहास से जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करता है। आज जरूरत है कि हम आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दें।भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि इतिहास से सीख लेकर ऐसा समाज बनाना होगा, जहां एकता, भाईचारा और राष्ट्रहित सर्वाेपरि हो। #cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand - Mussoorie News