जतारा: बछौड़ा में मौत से पहले का वीडियो आया सामने, रश्मि बोली- ‘बाबू को मत फंसाना’
टीकमगढ़। दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछौंड़ा गांव में मां और दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका रश्मि कुशवाहा का मौत से पहले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रश्मि अपने पति को निर्दोष बताते हुए परिजनों से उसे किसी मामले में नहीं फंसाने की अपील करती नजर आ रही है।