बागपत: सरूरपुर कलां गांव में लंपी बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ाई, दूध देना बंद कर रहे हैं पशु
Baghpat, Bagpat | Aug 16, 2026 रविवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे सरूरपुर कला गांव निवासी किसान सुभाष नैन के मुताबिक गांव में कई पशु लगातार बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पशुओं का टीकाकरण भी कराया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीमारी के चलते पशुओं ने दूध देना तक बंद कर दिया है। कई पशुओं के हाथ-पैरों में सूजन आ गई है।